श्रीनगर के करण नगर में मुठभेड़ खत्म, दो आतंकी ढेर

998

श्रीनगर में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमले की कोशिश नाकाम होने के बाद मुठभेड़ खत्म हो चुकी है। करण नगर में हो रही इस मुठभेड़ में दो आतंकी के मारे जाने की खबर है। जम्मू-कश्मीर डीजीपी एसपी वैद्य ने पुष्टि करते हुए कहा है कि एनकाउंटर में लश्कर का एक आतंकी मारा गया है। आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों ने उनका ठिकाना बनी इमारत पर कई ग्रेनेड और यूबीजीएल ग्रेनेड भी दागे। मुठभेड़ स्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि आतंकियों के भागने के सभी रास्ते बंद कर दिए गए थे। अंधेरे में किसी तरह का नागरिक नुक्सान न हो, इसलिए उन्होने अपनी तरफ से गोलीबारी बंद करते हुए घेराबंदी मजबूत कर दी थी। मंगलवाल सुबह पौने पांच बजे के करीब आतंकियों ने ग्रेनेड फेंकते हुए भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने त्वरित कार्रवाई कर उन्हें मुठभेड़ में दोबारा उलझा लिया। वहीं इस बीच खबर है कि सुंजवां में हुए आतंकी हमले के बाद एक और जवान का शव मिला है जिसके बाद इस हमले में शहीद होने वाले जवानों की संख्या 6 हो गई है।