आप नेता संजय सिंह पर 5 हजार करोड़ मानहानि का दावा

709

उद्योगपति अनिल अंबानी ने आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह पर पांच हजार करोड़ रुपये का मानहानि दावा ठोक दिया है। अनिल अंबानी ने राफेल डील में उनको बदनाम करने पर संजय सिंह को कानूनी नोटिस भेजा है। अनिल अंबानी ने कहा है कि संजय सिंह के आरोपों से उनकी छवि को नुकसान हुआ है। आप नेता और राज्यसभा से सांसद संजय सिंह ने 13 फरवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि भारत और फ्रांस में 36 राफेल विमानों को लेकर 56000 करोड़ की डील हुई है। इसमें रिलायंस डिफेंस लिमिटेड फ्रांस की एविएशन कंपनी डसॉल्ट एविएशन  को 22000 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिलने का आरोप लगाया गया है। मानहानि के नोटिस पर संजय सिंह ने भी पलटवार किया है। संजय सिंह ने कहा कि कोई अंबानी या अडानी आम आदमी की आवाज़ दबा नहीं सकता। उन्होंने कहा कि मानहानि का नोटिस राफेल सौदे में उठे सवालों का जवाब नहीं है।