पीएनबी ने एक साथ किए 18 हजार कर्मचारियों का तबादला

643

नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक में हुए घोटाले के बाद बैंक ने एक्शन लिया है। बैंक मैनेजमेंट ने पिछले एक हफ्ते में 18 हजार कर्मचारियों का तबादला कर दिया है। यह ठीक उस वक्त हुआ है जब सीबीआई लगातार बैंक कर्मचारियों को गिरफ्तार कर रही है। अभी तक सीबीआई ने तीन कर्मचारी और बैंक के जनरल मैनेजर को गिरफ्तार किया है। ट्रांसफर की तैयारी पहले से थी लेकिन लिस्ट 21 फरवरी को बाहर आई। केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के ऑर्डर पर बैंक ने कार्रवाई शुरू की है। आपको बता दें कि घोटाले के सिलसिले में सीबीआई अब तक मुंबई में पीएनबी ब्रांच से जुड़े करीब 13 अफसरों को गिरफ्तार कर चुकी है। सीवीसी ने मंगलवार को बैंकों के लिए एडवाइजरी जारी की थी। एडवाइजरी में कहा गया था कि एक ही जगह पर कई सालों तक तैनाती से घोटाले में मदद की आशंका दिखती है।