https://ucc.uk.gov.in/
 https://ucc.uk.gov.in/

चीन ने भारत से संबंध मजबूत बनाने पर दिया जोर

653

चीन ने एक बार फिर से भारत से मजबूत संबंधों पर जोर दिया है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने इस मामले में पहल की है। उन्होने कहा है कि भारत और चीन को अपने आपसी मतभेद भुलाकर अपने संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर देना चाहिए। संसदीय संत्र के दौरान सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में वांग ने कहा कि भारत और चीन को लड़ना नहीं चाहिए बल्कि साथ आकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरी है कि दोनों देश अपनी मानसिक रुकावटों को दूर करें, क्योंकि अगर हम साथ आ गए तो हिमालय भी हमारी दोस्ती के बीच नहीं आ सकता। उन्होंने कहा कि चीन अपने अधिकारों और हितों का ध्यान रखने के साथ भारत के साथ अपने संबंधों को भी मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। चीनी और भारतीय नेताओं ने भविष्य में दोनों देशों के संबंधों को लेकर एक कूटनीतिक सोच बना ली है। चीनी ड्रैगन और भारतीय हाथी को आपस में लड़ना नहीं चाहिए बल्कि साथ आकर संबंध मजबूत करना चाहिए। अगर दोनों देश साथ आ गए तो एक और एक दो नहीं ग्यारह हो जाएंगे।