https://ucc.uk.gov.in/
 https://ucc.uk.gov.in/

बिप्लव देव ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

1162

त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी के बिल्पव कुमार देव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बिल्पव कुमार देव के नेतृत्व में भाजपा ने त्रिपुरा में चुनाव लड़ा और 25 साल पुरानी वाम सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया। वह राज्य भाजपा के अध्यक्ष भी हैं। बिल्पव कुमार देव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार, भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और डॉ मुरली मनोहर जोशी पहुंचे थे। इस दौरान जिष्णु देव ने भी शपथ ली है और बिप्लव कैबिनेट में उनका दर्जा उपमुख्मंत्री का होगा। आदिवासी नेता जिष्णु देव चारिलाम सीट से चुनाव जीते हैं। शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित किया और उन्होंने पूर्व सीएम माणिक सरकार से बात भी की और समारोह के बाद उन्हें मंच से विदा भी किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य के पूर्व नेतृत्व के पास अनुभव का भंडार था और नये नेतृत्व के पास अनुभव नहीं है, लेकिन कुछ करने की ऊर्जा है।