पराग अग्रवाल बने ट्विटर कंपनी के सीटीओ

566

आईआईटी बॉम्बे के छात्र रहे पराग अग्रवाल को ट्विटर ने कंपनी के CTO (चीफ टेक्नॉलॉजी ऑफिसर) के तौर पर नियुक्त किया है। वो ट्विटर में अब ऐडम मेसिंगर की जगह लेंगे। 2016 के आखिर में ऐडम ने ट्विटर छोड़ दिया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक पराग अग्रवाल की नियुक्ति अक्टूबर में ही की गई थी, लेकिन कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपडेट अब किया है। पराग अग्रवाल ने 2011 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से PhD की पढ़ाई पूरी की और तब उन्होंने ट्विटर में बतौर विज्ञापन इंजीनियर ज्वाइन किया था। गौरतलब है कि 2011 में ट्विटर ज्वाइन करने से पहले उन्होंने माइक्रोसॉप्ट, याहू और AT&T जैसी बड़ी टेक्नॉलॉजी कंपनियों में रिसर्च इंटर्नशिप की है।