सेहत के लिए खतरनाक बोतलबंद पानी

648

बोतल बंद पानी पीना भी अब सेहत के लिए खतरनाक हो गया है। बोतल बंद पानी के एक टेस्ट में 93 फीसद नमूनों में 90 फीसद प्लास्टिक के कण पाए गए। ये नमूने न्यूयॉर्क की स्टेट यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने 9 देशों से लिए थे। जिनमें भारत की बिस्लरी, एक्वाफिना और ईवियन जैसी कंपनियां भी शामिल हैं। इसके लिए भारत के दिल्ली, चेन्नई, मुंबई समेत दुनिया के 19 शहरों से नमूने लिए गए थे। टेस्ट के दौरान पाया गया कि बोतलबंद पानी में नल के पानी से दोगुना प्लास्टिक के कण पाए गए। जिन देशों से नमूने लिए गए थे उनमे भारत, अमेरिका, चीन, ब्राजील, इंडोनेशिया, केन्या, लेबनान, मैक्सिको और थाईलैंड शामिल हैं।