मानसून की पहली बारिश में मुंबई हुआ जलमग्न, रेल सेवाएं प्रभावित

821

मुंबई। मानसून की पहली बारिश के बाद ही मुंबई में पानी-पानी हो गया। मुंबई में मूसलाधार बारिश के बाद लोगों की आफत बन आई है। हालात ऐसे हो गए हैं कि सड़कों पर पानी भर गया है।

बारिश के बाद मुंबई में वाहन रेंग-रेंग कर चल रही है। बारिश के बाद मुंबई में रेल सेवाएं प्रभावित हो गई है। मुंबई में पैदल यात्रियों की स्थिति और खराब है। बता दें कि मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के उत्तरी तटीय क्षेत्र में 9 से 12 जून तक तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया था।

मौसम विभाग ने शनिवार को मुंबई में मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई थी। मानसून की बारिश के साथ पहले से जलमग्न मुंबई की मुश्किलें अब और बढ़ सकती हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी है। वहीं, 12 जून तक मछुआरों को कोंकण और गोवा तट पर समुद्र में उतरने को भी मना किया है।

बारिश की वजह से मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन पर भी काफी असर पड़ा है। ट्रेनें 10 से 12 मिनट की देरी से चल रही हैं। वहीं मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई विमानों के रूट को डायवर्ट किया गया है।