आपकी छोटी सी चूक से मिला एसबीआई को बड़ा फायदा, कमा लिए इतने करोड़

658

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी बैंक एसबीआई ने ग्राहकों की छोटी सी चूक का बड़ा फायदा उठाया है। ग्राहकों की एक छोटी सी चूक से एसबीआई ने करोड़ों रूपए की उगाही कर ली है।

भारतीय स्टेट बैंक ने पिछले 40 माह में 38 करोड़ 80 लाख रुपये की कमाई कर ली है। बैंक ने यह रकम चेक पर हस्ताक्षर नहीं मिलने की वजह से काटी हैं। जनवरी में वित्त मंत्रालय के आंकड़ों में बताया गया था कि एसबीआई ने अप्रैल से लेकर नवंबर 2017 तक मिनिमम बैलेंस न रखने वाले ग्राहकों से 1771 करोड़ रुपये चार्ज के तौर पर वसूले थे।

एक रिपोर्ट के मुताबिक एसबीआई ने पिछले 40 महीने में 24 लाख 71 हजार 544 लाख चेक हस्ताक्षर मेल नहीं होने के कारण लौटाए हैं। एक आरटीआई के जवाब में बैंक ने माना कि कोई भी चेक रिटर्न हो तो बैंक 150 रुपए चार्ज करता है। बैंक के अनुसार इसपर जीएसटी भी लगाई जाती है। जिसके बाद भुगतान की रकम 157 रुपये होता है।

अलग-अलग वित्त वर्ष में लौटाए गए चेक का वि़वरण

2015-16     60,0169
2016-17     99,2474
2017-18     79,5769
2018-19     83,132 (अप्रैल तक)

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वित्त वर्ष 2017-18 में सिर्फ हस्ताक्षर नहीं मिलने की वजह से खाताधारकों के खाते से 11.9 करोड़ रुपए काटे गए हैं। इसके अलावा बैंक ने मिनिमम बैलेंस न रखने के एवज में 1771 करोड़ रुपये कमाए हैं। बीते वित्त वर्ष के जुलाई-सितंबर तिमाही में एसबीआई का नेट प्रोफिट 1,581.55 करोड़ रुपये था।