https://ucc.uk.gov.in/
 https://ucc.uk.gov.in/

पंचतत्व में विलीन हुए भय्यूजी महाराज, बेटी ने दी मुखाग्नि

901

इंदौर। आध्यात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज का इंदौर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्हें उनकी बेटी कुहू ने मुखाग्नि दी। उनका अंतिम संस्कार विजय नगर स्थित सयाजी मुक्तिधाम में किया गया। उनका पार्थिव शरीर इंदौर में उनके आश्रम पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।

उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। कतारों में सैकड़ों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। भय्यूजी महाराज के अंतिम दर्शन के लिए कई राजनेता इंदौर पहुंचे। साथ ही महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे ने सूर्योदय आश्रम पहुंचकर भय्यूजी महाराज को श्रद्धांजलि दी।

भय्यूजी महाराज के अंतिम संस्कार के लिए मध्य प्रदेश ही नहीं पूरे देश से लोग पहुंचे। इसे देखते हुए इंदौर पुलिस ने भय्यूजी महाराज के आश्रम के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी। भय्यूजी महाराज ने मंगलवार को अपने खंडवा रोड स्थित आवास पर खुद को अपने पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

आध्यात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज का इंदौर में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी बेटी कुहू ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर इंदौर में उनके आश्रम पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।

पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद करने के साथ उनकी पिस्टल जब्त कर ली है। भय्यू महाराज के परिजनों ने इस पिस्टल को लाइसेंसी बताया है, हालांकि अभी पुलिस यह जांच कर रही है कि यह पिस्टल लाइसेंसी है भी अथवा नहीं।