भारतीय मूल की दिव्या सूर्यदेवरा बनीं जनरल मोटर्स की नई सीएफओ

640

नई दिल्ली। भारतीय मूल की अमेरिकी महिला दिव्या सूर्यदेवरा को अमेरिका की सबसे बड़ी कंपनी जनरल मोटर्स की मुख्य वित्तीय अधिकारी बनाया गया है। वह इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला बन गई है। वे इसी वर्ष पहली सितंबर से अपना कार्यभार संभालेंगी।

भारत में जन्मी और पली-बढ़ी 39 वर्षीय सूर्यदेवरा ने मद्रास विश्वविद्यालय से कॉमर्स में स्नातक की डिग्री ली है। वह 22 की उम्र में ही अपनी आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी चली गईं। पढ़ाई के बाद 25 की उम्र में उन्हें जनरल मोटर्स से जुड़ीं।

2016 में उन्हें ऑटोमोटिव क्षेत्र की राइजिंग स्टार का खिताब मिला। पिछले साल 40 वर्ष से कम उम्र की कैटेगरी में सूर्यदेवरा को डेट्रॉयट बिजनेस-40 में नामित किया गया।

जनरल मोटर्स ने अपने एक बयान में कहा कि कंपनी की मौजूदा वाइस प्रेसिडेंट सूर्यदेवरा पहली सितंबर को चक स्टीवंस की जगह लेंगी। बर्रा और सूर्यदेवरा वाहन उद्योग में शीर्ष पदों पर पहुंचने वाली पहली महिलाओं में शामिल हैं।

सूर्यदेवरा ने इसी महीने की शुरुआत में जापान की सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प द्वारा जनरल मोटर्स क्रूज में 2.25 अरब डॉलर के निवेश को सुरक्षित रखने में प्रमुख भूमिका निभाई थी। उन्होंने सेल्फ ड्राइविंग वाहन स्टार्टअप क्रूज के अधिग्रहण समेत कई महत्वपूर्ण सौदों में बड़ी भूमिका निभाई थी।