24 घंटे से लापता थी महिला, जब गांव वालों ने ढूंढा तो मिला ये…

1266

नई दिल्ली। घटना इंडोनेशिया की है जहां एक महिला लापता हो गई। जब उसके परिजनों ने खोजबीन की महिला का कोई पता नहीं मिला।

दरअसल शनिवार को इंडोनेशिया की पुलिस ने बताया कि महिला को एक विशालकाय अजगर के पेट में पाया गया। पुलिस के मुताबिक, महिला अपने सब्जी के बगीचे में देखरेख कर रही थी। लेकिन कुछ समय बाद ही वह गायब हो गई। लेकिन बाद में जब खोजबीन हुई तो महिला एक विशालकाय अजगर के पेट में मिली।

बताया जा रहा है कि 54 वर्षीय वा तिबा का शव अजगर के पेट में मिला। ग्रामीणों को जब अजगर पर शक हुआ तो ग्रामीणों ने अजगर को मारकर बाहर निकाला और जब उसका पेट चीरा गया तो महिला का शव मिला। शव को देखकर गांव वालों के होश उड़ गए।

स्थानीय पुलिस प्रमुख ने कहा कि स्थानीय निवासियों को संदेह था कि सांप महिला को निगल गया था, इसलिए उन्होंने इसे मार डाला। फिर मृत अजगर को बगीचे से बाहर लाया गया। फिर अजगर के पेट को चीर कर महिला का शव बाहर निकाला गया।

बता दें कि इंडोनेशिया और फिलीपिंस में अमूमन छह मीटर की लंबाई के अजगर का पाया जाना आम बात है।