चीन और पाकिस्तान इस मामले में भारत से कहीं आगे है

714

नई दिल्ली। चीन और पाकिस्तान के पास भारत से कहीं ज्यादा परमाणु हथियार है। हालांकि फिर भारत की धाक पूरे विश्व में बोलती है। भारत एक जिम्मेदार न्यूक्लियर पावर है।

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI ईयरबुक 2018) की रिपोर्ट में ‘न्यूक्लियर वार हेड्स नॉट डेल्हीज वार फाइटिंग वेपन बट टूल फॉर रिटैलियन’ में भारत, पाकिस्तान और चीन के परमाणु हथियारों के बारे में कई दिचलस्प आंकड़े दिए गए हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया में भारत के पास अन्य परमाणु क्षमता से लैस देशों से कम परमाणु हथियार हैं। लेकिन इसके विपरित पाकिस्तान और चीन इस मामले में भारत से कहीं आगे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के पास 130 से 140, जबकि पाकिस्तान के पास 140 से 150 और चीन के पास 280 से ज्यादा परमाणु हथियार हैं।

बता दें कि परमाणु सम्पन्न देशों में भारत सहित अन्य 8 देश हैं। यानि इस क्लब में कुछ 9 देश हैं जिसमें पाकिस्तान, चीन, रूस, अमेरिका, यूके, फ्रांस, इजरायल और उत्तर कोरिया शामिल हैं। इन देशों के पास कुल परमाणु हथियार की संख्या 14,465 है।

रिपोर्ट में भारत और पाकिस्तान के द्वारा परमाणु हथियार में विस्तार किया जा रहा है। वहीं कुछ देशों ने इसमें कटौती भी की है। भारत और पाकिस्तान नए परमाणु हथियार का विकास कर रहे हैं जो जमीन, समुद्र और हवा में मार करने वाली मिसाइल डिलिवरी सिस्टम का विकास कर रहे हैं। वहीं चीन भी अपने परमाणु हथियार में विस्तार कर रहा है।