नई दिल्ली। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार युद्ध का जवाब देते हुए भारत ने गुरुवार को अमेरिका के 29 उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ा दिया। भारतीय वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि ये शुल्क 4 अगस्त से प्रभावी होगा।
बता दें कि अमेरिका के द्वारा आयात शुल्म में बढ़ोतरी किये जाने के बाद से अभी तक चीन और यूरोपीय संघ ने कार्रवाई की थी। भारत ने कार्रवाई के तहत अमेरिका से मंगाई जाने वाले दाल-दलहन, लौह एवं इस्पात उत्पादों समेत 29 उत्पादों पर सीमा शुल्क बढ़ाया गया है। इसमें मटर, बंगाल चना और मसूर दाल, बादाम, अखरोट, सेब, लोहा और इस्पात शामिल हैं। इन उत्पादों पर आयात शुल्क में 25 से 90 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है।
इससे भारत ने स्टील और एल्युमिनियम में उत्पाद शुल्क को लेकर अमेरिका को डब्ल्यूटीओ में भी घसीटा है। बता दें कि भारत हर साल 1.5 अरब डॉलर मूल्य का स्टील और एल्युमिनियम हर साल अमेरिका को निर्यात करता है। भारत ने 2016-17 में अमेरिका को 42.21 अरब डॉलर का निर्यात और 22.30 अरब डॉलर का आयात किया था।
इससे पहले खबर थी कि भारत अमेरिका ने आयातित मोटरसाइकिलों पर भी आयात शुल्क बढ़ा सकता है। लेकिन भारत ने ऐसा नहीं किया। बता दें कि हाल ही में ट्रंप ने इस विषय पर नाराजगी व्यक्त की थी। जिसके बाद भारत की तरफ से हार्ले डेविडसन जैसी बाइकों पर सीमा शुल्क 100 फीसदी के घटाकर 50 फीसदी कर दिया था।
अमेरिका ने 9 मार्च को स्टील पर 25 फीसदी और एल्युमिनियम पर 15 फीसदी आयात शुल्क की घोषणा की थी। इसका चीन और यूरोपीय संघ ने विरोध किया था और बाद में इसका जवाब भी दिया।






