सपना को राहुल पसंद है… कर सकती हैं कांग्रेस का प्रचार

537

चंडीगढ़। हरियाणा की डांसिंग क्वीन को राहुल गांधी पसंद है। कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सपना चौधरी ने इसे सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकात बताया। फिल्म औऱ टीवी कार्यक्रमों में भी काम कर चुकी सपना चौधरी कांग्रेस के लिए 2019 में प्रचार भी कर सकती है।

सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सपना ने कहा कि सोनिया गांधी ने देश के लिए बहुत काम किया है। हालांकि कांग्रेस में शामिल होने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस में शामिल नहीं होंगी। उन्होंने ट्वीट किया कि सोनिया गांधी से मुलाकात का कोई राजनीतिक मतलब न निकाला जाए।

सपना ने कहा कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। इसका मतलब राजनीति से नहीं है। मीडिया से बातचीत के क्रम में सपना ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी मुझे पसंद हैं, इसलिए मैं यहां आई हूं। उन्होंने कहा कि सबकी अपनी पसंद होती है और उन्हें गांधी परिवार पसंद है तो है, इसमें कुछ भी अजीब नहीं है।

सपना चौधरी से पूछा गया कि क्या वो हरियाणा में प्रचार करेंगी तोउन्होंने कहा कि वो सब जगह प्रचार करेंगी। सपना ने यह भी कहा कि हर किसी की जिंदगी आच्छा और बुरा समय दोनों आता है लेकिन जब अच्छा समय आए तो उसे कैच कर लेना चाहिए।