https://ucc.uk.gov.in/
 https://ucc.uk.gov.in/

सऊदी अरब में अब महिलाओं को मिला यह अधिकार

872

सपना यादव [Edited By: संतोष सुमन] नई दिल्ली। जहां एक तरफ महिलाएं आसमां छू रही हैं वहीं दूसरी तरफ अभी तक कुछ महिलाओं को उनके अधिकार प्राप्त नहीं थे, पर यह तस्वीर अब बदल गई है। सऊदी अरब में रविवार से महिलाओं को आधिकारिक तौर पर सड़कों पर गाड़ी चलाने की इजाजत मिल गई है।

महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगे प्रतिबंध को हटाने वाला सऊदी अरब दुनिया का आखिरी देश बन गया है। सऊदी अरब दुनिया का एकलौता देश था जहां महिलाएं ड्राइव नहीं कर सकती थीं। सऊदी अरब में महिलाओं के रविवार का दिन ऐतिहासिक पल की तरह है। अब वहां पर महिलाएं भी गाड़ी ड्राइव कर सकती हैं।

इससे पहले सऊदी में महिलाओं को सिर्फ गाड़ी बैठने की इजाजत थी लेकिन अब इस फैसले के बाद अब 1.51 करोड़ महिलाओं को गाड़ी चलाने का अधिकार मिल गया है। सऊदी अरब ने सितंबर 2017 में महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगे प्रतिबंध को हटाने का ऐलान किया था।

इस प्रतिबंध के हटने से सऊदी अरब की महिलाएं काफी खुश हैं। फैसले के बाद जेद्दाह की एक महिला हम्सा अल-सोनोसी ने कहा कि मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं अपनी जिंदगी में इस दिन को देख पाउंगी। जेद्दाह महिलाओं को लाइसेंस देने वाला देश का दूसरा शहर है।