अब ‘दुर्गा’ करेगी महिलाओं की रक्षा

483

पुष्पांजलि, नई दिल्ली ।  इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में गुरुवार को एक और सुधार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री खट्टर मुख्य अतिथि के रूप में शरीक हुए। सीएम ने दुर्गा ऐप का शुभारंभ कर ‘मेरी सुरक्षा, मेरी जिम्मेदारी’ ऐप का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा ऐप अपराध को कम करने की एक सार्थक पहल है। अगर कहीं भी महिलाओं से कोई दुर्व्यवाहर होता है तो ये ऐप तुरंत रिस्पॉन्स करेगा।दुर्गा शक्ति नाम के इस ऐप से महिला का नाम, पता और लोकेशन को ट्रेस किया जा सकेगा। जिसके बाद उस जगह पर तुरंत पुलिस पहुंच सकेगी। खास बात ये है कि इसके लिए सभी महिला पुलिस थानों में अतिरिक्त गाड़ियां भी दी जा रही हैं, जो सिर्फ इस ऐप के लिए काम करेंगी।

रेप की बढ़ती घटनाओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के पांच जिलों में फास्ट ट्रैक अदालतें बनाई जाएंगी। जिसमें रेप के मामलों को 30 दिन के भीतर सुलझाने का फैसला किया गया है। अगर कोई पीड़िता अलग से वकील करना चाहती है तो सरकार इसमें सहयोग करेगी।