बिहारवासियों को उमस भरी गर्मी से मिल सकती है राहत

618

 पुष्पांजलि, पटना। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रो में आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं लेकिन बारिश के आसार नहीं है। वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी बनी हुई है। राजधानी पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 से 48 घंटे के दौरान मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान राज्य में भारी बारिश के आसार नहीं के बराबर हैं। हालांकि राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं लेकिन भारी बारिश की उम्मीद नहीं है।

पटना मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के गया और भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो बिहार में बारिश 19 जुलाई से थोड़ी बढ़ सकती है।  इसके बाद हल्की बारिश जारी रहेगी।