हरियाणा सरकार के योजना के तहत प्रदेश के युवाओं को मिलेगा रोजगार

567

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार जल्द ही उद्योगों में काम करने वाले लोगों का सर्वे कराएगी। जिसमें पता लगाया जाएगा कि इन उद्योगों में हरियाणा और दूसरे प्रदेश के लोगों का रोजगार का रेश्यो क्या है।

खबरों के मुताबिक सरकार जल्द ये नियम बनाएगी कि उद्योगों में हरियाणा के लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिल सके। आपको बता दें कि केंद्र सरकार के रोजगार विनिमय अधिनियम-1959 के तहत सभी औद्योगिक इकाइयों को अपने उपक्रमों में रिक्त पड़े पदों की जानकारी सरकार को उपलब्ध करानी होती है।

सरकार की कोशिश है कि ये जानकारी ऑनलाइन दी जाए, ताकि रिक्त पदों की जानकारी मिले और सक्षम युवाओं को इनमें रोजगार मिल सके। इसके लिए सरकार का एक वेबसाइट बनाने का प्लान भी है।

गौरतलब है कि ये फैसला बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में सक्षम युवा योजना की समीक्षा बैठक में लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि: ‘स्व: रोजगार योजना के तहत युवाओं को फूड प्रोसेसिंग की ट्रेनिंग दी जाए, ताकि एग्रो बेस्ड इंडस्ट्री में युवा अपना रोजगार स्थापित कर सकें, जिससे प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा मिलेगा।‘

रेलवे ने दिया यात्रियों को बड़ा तोहफा, 15 अगस्त से इस कॉरिडोर पर दौड़ेगी ट्रेन!