फरीदाबाद। जिले के गांव दयालपुर में सड़क के किनारे बने गंदे पानी के तालाब में एक अज्ञात युवक की शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। सुबह तालाब के पास आए व्यक्ति ने तालाब में तैरता हुआ शव देखा।
चश्मदीद ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। बाद में पुलिस ने जेसीबी की मदद से बड़ी ही मशक्क्त के बाद तालाब से शव को बाहर निकाला।
मनजीत एएसआई ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने शव को शिनाख्त और पोस्टमॉर्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।









