व्हाट्सएप यूजर्स के लिए बुरी खबर, अब इस सुविधा का लाभ नहीं ले सकेंगे

638

नई दिल्ली। मैसेजिंग एप व्हाट्सएप का कहना है कि भारत में इसके यूजर्स एक बार में पांच से ज्यादा चैट को फॉरवर्ड नहीं कर पाएंगे। साथ ही व्हाट्सएप क्विक फॉरवर्ड बटन को भी हटाएगी। यह क्विक फॉरवर्ड बटन मीडिया मैसेज के पास ही है। कंपनी ने यह कदम व्हाट्सएप  पर फर्जी और मनगढंत मैसेज को फैलने से रोकने के लिए उठाया है।

भारत में इसके यूजर्स की संख्या 20 करोड़ से ज्यादा है। व्हाट्सएप ने कहा है, ‘आज हम एक टेस्ट शुरू कर रहे हैं, जो कि फॉरवर्ड मैसेज को सीमित करेगा यह व्हाट्सएप यूज करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए होगा। भारत में हम एक बार में 5 चैट की लोअर लिमिट को भी टेस्ट करेंगे।

भारत सरकार ने गुरुवार को व्हाट्सएप को दूसरा नोटिस भेजकर फेक न्यूज फैलने से रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के लिए कहा है। इससे पहले व्हाट्सएप ने फॉरवर्ड किए गए मैसेज पर फॉरवर्ड लिखकर इस परेशानी को खत्म करने की कोशिश की थी। हालांकि, कंपनी ने अभी भारत सरकार के दूसरे नोटिस का जवाब नहीं दिया है।

व्हाट्सएप ने कुछ साल पहले कई चैट्स को फॉरवर्ड करने का ऑप्शन पेश किया था। व्हाट्सएप को दूसरा नोटिस भेजकर फेक न्यूज फैलने से रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के लिए कहा है।

हालांकि, कंपनी ने अभी भारत सरकार के दूसरे नोटिस का जवाब नहीं दिया है। लेकिन, कंपनी का मानना है कि इन बदलावों से मैसेजिंग ऐप को ज्यादा सुरक्षित बनाने और फेक न्यूज को रोकने में मदद मिलेगी. व्हाट्सएप ने कुछ साल पहले कई चैट्स को फॉरवर्ड करने का ऑप्शन पेश किया था।