2019 लोकसभा चुनाव के लिए सोनिया ने दिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मूलमंत्र

613

नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कमर कस ली है। वो लगातार कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं और रणनीति को लेकर बातचीत कर रहे हैं। इसी के तहत राहुल ने कांग्रेस कार्य समिति (CWC) का गठन किया है। जिसके बाद आज उनकी अध्यक्षता में पहली बार CWC की बैठक हुई।

सोनिया गांधी ने महागठबंधन की बात पर जोर दिया। उन्होनें कहा कि समान विचारधारा वाले दल निजी महत्वकांक्षाएं छोड़कर साथ आएं।

इस बैठक में कुल 239 लोग मौजूद रहें। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के मुताबिक राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ जहां बीजेपी संस्थाओं, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और गरिबों पर हमले कर रही है वहीं कांग्रेस देश की आवाज बनने में अपनी भूमिका बखूबी निभा रही है।

सुरजेवाला ने बताया कि राहुल गांधी ने CWC का गठन एक ऐसे संस्था के रूप में की है जिसमें भूत, वर्तमान और भविष्य के अनुभव का समावेश है।