फरीदाबाद। अखिल भारतीय मौर्य महासभा हरियाणा इकाई ने सामाजिक न्याय व आधिकारिता मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को मौर्य विरासत की धरोहर का संग्रहालय हरियाणा राज्य में स्थापित करने व हरियाणा के प्रतिष्ठित उद्यान व चौराहों पर मौर्य वंशी सम्राटों की प्रतिमा लगाने की मांग की। माननीय मंत्री जी ने जल्द ही मांग पर सकारात्मक कदम उठाने की बात कही।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आशीष मौर्य ने कहा कि मौर्य विरासत भारत की आन-बान-शान है इसको अनदेखी करना भारतीय संस्कृति के खिलाफ है।
मांगपत्र देते समय अमरजीत, रामजीत मौर्य, धमेन्द्र कुशवाहा, वीरेन्द्र कुशवाहा, अरविन्द, गजेन्द्र मौर्य, डॉ. शशीकांत कुशवाहा, अनिल शाक्य, अभिषेक वर्मा, पप्पू मौर्य, ओमप्रकाश कुशवाहा, राकेश मौर्य, अशोक कुशवाहा, सुशील मौर्य, अतुल मौर्य, परशुराम वर्मा, रघुनाथ कुशवाहा, पंकज शाक्य, गीता मौर्य, राजेश आदि लोग उपस्थित थे।









