https://ucc.uk.gov.in/
 https://ucc.uk.gov.in/

मराठी आइटम सांग से हरियाणवी छोरी बढ़ाएगी धड़कनें

783

चंडीगढ़। सपना चौधरी एक के बाद एक धमाल मचाए हुए हैं। अब तक कई अवतारों में नजर आ चुकी सपना अपने चाहने वालों के लिए कुछ नया लेकर आई हैं। इस बार वो मराठी आइटम सांग से लोगों की धड़कने बढ़ाएंगी।

हरियाणवी छोरी सपना चौधरी धीरे-धीरे लोगों की धड़कने तेज करती जा रही हैं। कभी सूट और सलवार में जोरदार ठुमके लगाने वाली सपना बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद अलग-अलग भाषाओं के आइटम सांग्स में जलवे बिखेर रही हैं।

सपना का अब मराठी लुक सामने आया है। उन्होंने अपने फेसबुक में इसकी एक तस्वीर भी पोस्ट की है। इस आइटम सांग का टाइटल है ‘मार तु शिक्का’।

हाल ही में सपना पंजाबी कुड़ी बनकर अपने फैंस के सामने आई हैं। ये गाना पंजाबी फिल्म ‘जग्गा जिउंदा ए’ का है। गाना का टाइटल है ‘बिल्लौरी अख’। इससे पहले वो भोजपुरी आइटम सांग में भी अपना जादू बिखेर चुकी हैं।

बता दें कि सपना चौधरी ने बिग बॉस के बाद ‘नानू की जानू’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वो आइटम सांग में नजर आई थीं, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।