फरीदाबाद। आज सुबह-सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने दिल्ली को मानो डूबो दिया है। दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में सड़कों पर पानी भरा इस तरह भर गया है कि लोग तैरते हुए प्रतित हो रहें है। सुबह से हो रही बारिश से यहां की सड़कों पर कई किलोमीटर तक पानी भर गया जिसके कारण जाम की लंबी-लंबी कतरे लगनी शुरू हो गई।
गौरतलब है कि मूसलाधार बारिश के बीच दफ्तर पहुंचने वाले लोगों को सड़क पर जलभराव के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, स्कूली बच्चों को भी खासा दिक्कत का सामना करना पड़ा।
दरअसल, गुरुवार की सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए और शुरू हो गई धुआंधार बारिश के चलते सुबह ड्यूटी जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिल्ली में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली एनसीआर के साथ 12 राज्यों को भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसमें मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत के कई इलाकें शामिल हैं










