नोएडा में 3 मंजिला इमारत गिरी, सैकड़ों लोग सड़क पर

975

गाजियाबाद। शाहबेरी की घटना के बाद नोएडा प्राधिकरण ने कई बिल्डरों को मकान तोड़ने का आदेश दिया है। प्राधिकरण ने 7 दिनों के अंदर सभी बिल्डिंग्स को गिराने का आदेश दिया था। वहीं पिछले 30 घंटे से नोएडा और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश से दिल्ली-एनसीआर में लोगों के जनजीवन को प्रभावित किया है।

खबरों के मुताबिक, बारिश के चलते कई इमारतों में दरार उत्पन्न हो गई है। दिल्ली-एनसीआर में रूक-रूककर हो रही बारिश के बाद वहां की सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। बारिश के बाद नोएडा और गाजियाबाद में ज्यादातर स्कूल बंद हैं।

बताया जा रहा है कि एनसीआर के नोएडा सेक्टर-121 स्थित गढ़ी चौखंडी में निर्माणाधीन 3 मंजिला इमारत गिर गई। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के बाद नोएडा प्राधिकरण अधिकारी हरकत में आ गए और दरार वाली जगह के आस-पास के मकानों से लोगों को खाली कराया गया।

लगने जा रहा है सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण, जानिए इस बार क्या है खास