शेयर बाजार ने लगाई छलांग, सेंसेक्स 37280, निफ्टी 11251 के पार

597

मुंबई। शेयर बाजार में लगातार रिकॉर्ड स्तर का प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को सेंसेक्स ने ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच कर नया कीर्तीमान स्थापित किया। 300.27 अंकों की बढ़त के साथ सेंसेक्स 37,284.92 के स्तर पर पहुंच गया।

वहीं निफ्टी 84.05 अंकों की बढ़त के साथ 11,251.35 के स्तर को छुआ।

इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी में रिकॉर्ड स्तर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को रूपया डॉलर के मुकाबले 68.65 के स्तर पर पहुंचा। गुरुवार को रूपया गिरकर 68.66 के स्तर पर बंद हुआ था।

बता दें कि इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत से ही लगातार शेयर बाजार रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रहा है। गुरुवार को भी बाजार ने एक नया रिकॉर्ड बनाया। सेंसेक्स ने जहां पहली बार 37 हजार का आंकड़ा पार किया। वहीं, निफ्टी 11100 के पार खुला।

नोएडा में 3 मंजिला इमारत गिरी, सैकड़ों लोग सड़क पर