चंडीगढ़। पीएम मोदी की उज्जवला योजना के तहत अब हरियाणा प्रदेश को गैस क्नेक्शन मिलने वाली है। इसके तहत हर घर को 2 अक्टूबर तक गैस कनेक्शन मिलेगा।
दरअसल मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर कहा है कि प्रदेश को प्रदूषण मुक्त बनाने और महिलाओं को होने वाली दिक्कतों को सुलझाने के लिए हरियाणा सरकार हर घर को गैस कनेक्शन देगी।
इसके लिए ग्राम स्तर पर अभियान चलाया जाएगा और डोर-टू-डोर सर्वे करके ज़रुरतमंदों को कनेक्शन बांटे जांएगे। मुख्यमंत्री के अनुसार 2 अक्टूबर 2018 तक प्रदेश के हर घर को गैस का कनेक्शन मिल जाएगा।
वो परिवार जिन्हें गैस सब्सिडी मिल सकती है, लेकिन बीपीएल और एसईसीसी कैटेगरी में नहीं आते हैं उन्हें राज्य सरकार द्वारा बैंक के माध्यम से ऋण दिलवाकर गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाया जाएगा।










