https://ucc.uk.gov.in/
 https://ucc.uk.gov.in/

हरियाणा में अब घर के बाहर लगेगी बेटी के नाम की नेम प्लेट

517

चंडीगढ़। बीबीपुर गांव के पूर्व सरपंच सुनील जागलान द्वारा शुरू किया गया अभियान अब प्रदेश सरकार ने अपना लिया है। इसके  अभियान के तहत बेटी के जन्म पर घर के बाहर उसके नाम की नेम प्लेट लगाई जाएगी।

आपको बता दें 2015 में जागलान ने ये अभियान शुरू किया था। इससे पहले भी उनके द्वारा शुरू किए गए अभियानों को सरकार अपना चुकी है।

जागलान ने बताया कि सरकार ने फैसला लिया है, कि गांवों में बेटियों के जन्म पर महिला एवं बाल विकास विभाग दरवाजे पर कन्याओं के नाम की नेम प्लेट लगाएगा। जागलान के अनुसार उन्होंने इससे पहले महिलाओं के सशक्तिकरण, पंचायतों को उनके अधिकार दिलाने व हाइटेक बनाने के लिए शुरू किया गया अभियान प्रदेशभर में लागू हो चुका है।

आपको बता दें कि आठ साल पहले उन्होंने पंचायतों को हाईटेक बनाने की शुरूआत पंचायत की वेबसाइट बनाकर की थी। इसके तहत 2015 में केंद्र सरकार ने सभी पंचायतों के डिजिटलाइजेशन करने की घोषणा कर दी।

देश की करीब 2.50 लाख पंचायतों में से अधिकतर की अपनी वेबसाइट बन चुकी हैं। जागलान के अनुसार उन्होंने 2012 में कन्या भ्रूण हत्या रोकने पर पहली महिला ग्राम सभा और महाखा पंचायत जिसमें पहली बार महिलाओं ने भागीदारी की और आवाज बुलंद की।