उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से जहां एक ओर जेल में कैदियों को अच्छा दूध मिलेगा, वहीं उन्हें गोवंश की सेवा करने का मौका भी प्राप्त होगा और उनकी विचारधारा भी बदलेगी। गोशालाओं को स्थापित करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
गौरतलब है कि करनाल जेल में गोशाला का निर्माण करने के लिए 3 मई को हरियाणा के मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया गया था। मुख्यमंत्री की इस घोषणा को अमली जामा पहनाने के लिए निर्माण समिति का गठन किया गया है, जिसकी मदद से सभी सुविधाओं से सुसज्जित गोशाला की स्थापना का कार्य किया जाएगा।










