कांवड़ लेकर जा रहे शिवभक्तों का नाचते-गाते शहर से निकलना देखने वालों का मन मोह ले रहा है। कांवड़ियों ने कांवड़ का महत्त्व बताते हुए कहा की सबसे पहली कावड़ रावण ने ही उठाई थी और शिवलिंग पर चढ़ाई थी, जिससे रावण की मनोकामना पूरी हुई थी तभी से कांवड़ उठाने की प्रथा चली आ रही है।
बता दें कि कांवड़ लेकर जाने वालों को सरकार भी सुविधा प्रदान कर रही है। इनकी सुरक्षा में पुलिस कर्मियों को जगह-जगह तैनात किया गया है। पुलिस हर शिविर के आगे मौजूद है और आने-जाने वाले ट्रैफिक को कंट्रोल कर रही है।










