मन की बात- तिरंगे का अपमान देख देश बहुत दुखी हुआ

502

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि इस महीने, क्रिकेट पिच से भी बहुत अच्छी खबर मिली. इसके बाद 26 जनवरी को दिल्ली की हिंसा का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इन सबके बीच, दिल्ली में, 26 जनवरी को तिरंगे का अपमान देख देश बहुत दुखी है .प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति जी द्वारा संसद के संयुक्त सत्र को सम्बोधन के बाद ‘बजट सत्र’ भी शुरू हो गया है.  इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें आने वाले वक्त को नई आशा और उम्मीदों से भरना है। हमने असाधारण क्षमता का परिचय दिया है और आगे भी हमें ऐसा करना है।