https://ucc.uk.gov.in/
 https://ucc.uk.gov.in/

कोरोना :4 राज्यों में संक्रमण ने दी दस्तक

387

देश में कोरोना का संकट फिर से गहराता जा रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर 13 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे रहे जहां रिकवरी से ज्यादा नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई। इनमें भी 4 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर ने दस्तक दे दी है। इनमें महाराष्ट्र, पंजाब, जम्मू कश्मीर और चंडीगढ़ शामिल हैं। महाराष्ट्र में पिछले 10 दिन, पंजाब में 12, चंडीगढ़ में 10 और जम्मू कश्मीर में 7 दिन से लगातार एक्टिव केस बढ़ रहे हैं।

पंजाब सरकार ने कोरोना वैक्सीन न लगवाने वाले हेल्थ केयर वर्कर्स को चेतावनी दी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह संधु ने कहा, कई हेल्थ केयर वर्कर्स बार-बार मौका मिलने के बावजूद वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं। अगर उन्हें बाद में कोरोना होता है तो इसके लिए वह खुद जिम्मेदार होंगे। उन्हें कोरोना होने पर खुद से इलाज का खर्च उठाना पड़ेगा। वे लोग क्वारैंटाइन/आइसोलेशन लीव भी नहीं ले पाएंगे।

देश में वैक्सीनेशन ड्राइव भी तेज हो गई है। अब तक 1 करोड़ 14 लाख से ज्यादा हेल्थ केयर और फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें 75 लाख 40 हजार 602 हेल्थ केयर वर्कर्स और 38 लाख 83 हजार 492 फ्रंट लाइन वर्कर्स शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि वैक्सीनेशन के बाद अब तक 46 लोगों को गंभीर साइड इफेक्ट्स की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इनमें 26 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं और एक का इलाज चल रहा है।