चमोली, उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग में खोली गई चारधाम यात्रा
उत्तराखंड सरकार ने आगामी 22 जून तक कोविड कफ्र्यू बढ़ा दिया गया है। वहीं राज्य के तीन जिलों के लोगों के लिए चारधाम यात्रा भी खोल दी गई है। इस दौरान मिठाई की दुकानें सप्ताह में पांच दिन खुलेंगी। अन्य दुकानें तीन दिन खोली जाएंगी। अब राजधानी देहरादून में विक्रम, टैम्पों और सिटी बसें भी संचालित हो सकेंग
वहीं शादी में शामिल होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ाकर 50 कर दी गई है। इसके साथ ही अब चारधाम यात्रा को राज्य के तीन जिलों के खोल दिया गया है। यात्रा चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले के लोगों के लिए खोल दी गई है। लेकिन चारधाम यात्रा के लिए आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट जरूरी होगी। यह जानकारी शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने दी है। उन्होंने बताया कि आज शाम तक नई एसओपी जारी हो जाएगी।
कोविड कफ्र्यू में यात्री क्षमता कम होने और किराया दोगुना न करने के विरोध में बंद निजी बसें सोमवार से चलनी शुरू हो गई हैं। उत्तराखंड बस ऑपरेटर्स संयुक्त महासंघ ने यह निर्णय लिया है। महासंघ के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल ने पत्र जारी करते हुए कहा कि सरकार ने 100 फीसदी यात्री क्षमता के साथ बस संचालन की अनुुमति दे दी है, इसलिए उन्होंने बस संचालन का फैसला लिया है। पहाड़ में सभी बसें 14 जून से शुरू हो गई हैं। उन्होंने कहा है कि हर यात्रा से पहले और बाद में बसों का सैनिटाइज किया जाएगा। यात्री किराया व अन्य सभी नियम सरकार के मुताबिक यथावत रहेंगे।










