इशिता तोमर सैंट मेरी स्कूल सुभाष नगर देहरादून ने CBSE board दसवीं कक्षा में 98.6% अंक प्राप्त कर अपना स्कूल टाप किया है
इशिता तोमर ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा मे किया शानदार प्रदर्शन

देहरादून l इशिता तोमर सैंट मैरी स्कूल सुभाष नगर देहरादून ने CBSE board दसवीं कक्षा में 98.6% अंक प्राप्त कर अपना स्कूल टाप किया है ,प्रतिभाशाली कु. इशिता तोमर ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की दसवीं की परीक्षा शानदार प्रदर्शन किया है। सैंट मैरी स्कूल सुभाष नगर देहरादून की स्टूडेंट इशिता तोमर ने 98.6 प्रतिशत अंक के साथ शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है ।
इशिता तोमर ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों और माता पिता को दिया है, उन्होंने कहा कि वह आईपीएस ऑफिसर बन कर देश की सेवा करेंगीl
टीबी नियंत्रण कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन देहरादून ने प्रदेश अध्यक्ष विनोद पैन्यूली ,देहरादून जिला अध्यक्ष दिनेश पाल सिंह जयाडा व जिला संयोजक मनीष तोमर और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश शर्मा प्रांतीय व अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की पूरी टीम ने इशिता तोमर के शानदार प्रदर्शन को एक गौरव पूर्ण उपलब्धि बताते हुए इशिता तोमर के उज्जवल भविष्य की कामना की है।












