


भारतीय किसान संघ की प्रदेश टोली की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कुशलपालजी के आवास पर संपन्न
हरिद्वार,भारतीय किसान संघ हरिद्वार जनपद की जिला कार्य समिति का चुनाव 18 अक्टूबर देहरादून जनपद की जिला कार्य समिति का चुनाव 20 अक्टूबर और उधम सिंह नगर जनपद की जिला कार्य समिति का चुनाव 25 अक्टूबर को संपन्न कराया जाएगा हरिद्वार जनपद के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान भुवन विक्रम डबराल जी चुनाव अधिकारी होंगे ,
देहरादून जनपद के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमान कुशलपालजी चुनाव अधिकारी होंगे और उधम सिंह नगर जनपद के लिए पूर्णकालिक सतपाल राणा जी चुनाव अधिकारी हो गई ,
आज लक्सर में भारतीय किसान संघ की प्रदेश टोली की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कुशलपालजी के आवास पर शेखपुरी मैं उपरोक्त घोषणा की गई ,
हरिद्वार जनपद में लक्सर विकासखंड का चुनाव 7 अक्टूबर को अकोला खुर्द में खानपुर विकासखंड का चुनाव 6 अक्टूबर को मोनावाला मैं बहादराबाद विकासखंड का चुनाव 5 अक्टूबर को शिवगढ़ में होगा,
भगवानपुर विकासखंड का 4 अक्टूबर को चुनाव संपन्न कराया जाएगा हरिद्वार महानगर लक्सर नगर रुड़की महानगर नारसन विकासखंड रुड़की विकास खंड के चुनाव की तिथि बाद में घोषित की जाएगी,
आज लक्सर विकासखंड के मुंडा खेड़ा कला में किसान दिवस भगवान बलराम जयंती पकवाड़ा केहल पूजन में विधि विधान से हल्दी रोली चावल का तिलक लगाकर जल और पुष्प अर्पित करते के भगवान बलराम से परिवार की खुशहाली की कामना और भगवान बलराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया, हर परिवार में देसी गाय पालकर गो आधारित प्राकृतिक खेती करने और जहर युक्त रासायनिक खाद का और जहर युक्त रासायनिक खाद का बहिष्कार करने का भी संकल्प लिया इस दौरान भारत माता की जय गौ माता की जय भगवान बलराम की जय गंगा मैया की जय के जयकारों से आसमान गूंज उठा, हल पूजन मे उत्तराखंड के संगठन मंत्री सुकर्मपालसिँहराणा प्रदेश के पूर्णकालिक सतपाल राणा जी कुशल पाल जी विमल सिंह सैनी सत्यपाल सैनी चौधरी रोहतास उदयराम राजवीर सिंह कल्लू सिंह महावीर सैनी संदीप चौधरी रघुवीर सिंह सहित अनेक महिला पुरुष बच्चों ने नौजवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और संगठन किसान संघ मजबूत करने का संकल्प लिया









