भारतीय किसान संघ संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा ने देसी गायों का पूजन कर उनकी दीर्घायु की कामना की

653

भारतीय किसान संघ संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा ने देसी गायों का पूजन कर उनकी दीर्घायु की कामना की

हरिद्वार,भारतीय किसान संघ ने हरिद्वार जनपद की ज्वालापुर तहसील के गांव शिवगढ़ और दुर्गा गढ़ में तथा भगवानपुर तहसील के ग्राम खजूरी और सरहोली मैं देसी गायों का पूजन कर उनकी दीर्घायु की कामना की और हर परिवार में देसी गाय पालने का संकल्प दिलाया गया,

इस अवसर पर संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा प्रदेश मंत्री विजय त्यागी ,नारसन खंड सदस्यता प्रमुख शुभम त्यागी ,बहादराबाद खंड अध्यक्ष खूब सिंह चौहान, खंड मंत्री अरविंद चौहान के नेतृत्व में घर घर जाकर देसी गायों का पूजन किया, गाय हमारी माता है, देश धर्म का नाता है,

इस अवसर पर संगठन मंत्री ने 10 लीटर गोमूत्र, 10 किलो गोबर ,आधा किलो गुड़ ,आधा किलो बेसन ,एक मुट्ठी मिट्टी ,  200 लीटर पानी के भरे किसी बर्तन में डालें, और पहले 3 दिन सुबह दोपहर शाम लकड़ी से पांच 5 मिनट के लिए घड़ी की सुई की दिशा में चलाएं 3 दिन बाद इस खाद का प्रयोग या तो फसल की बुवाई के लिए पलेवा कर रहे हैं अथवा फसल में पानी दे रहे हो सरल रूप में किया जाएगा ,जो 1 एकड़ जमीन को उपजाऊ कर देगा ,इसलिए उन्होंने हर परिवार में देसी गाय पाल कर देसी गाय आधारित प्राकृतिक खेती लागत बिल्कुल शून्य पर आ जाएगी और फसल के दाम 10 गुना मिलेंगे, इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा महेंद्र त्यागी ,अशोक त्यागी ,अनु देवी ,श्रीमती नीता देवी ,शक्ति देवी, रेणु देवी ,मीनाक्षी देवी, रीना देवी, मुकेश देवी ,प्रदीप चौहान ,करण पाल ,चौहान सुभाष ,मुसद्दीलाल, प्रदीप कुमार ,अनुज कुमार, कुलदीप सैनी ,आकाश त्यागी , अमरेश त्यागी ,बिट्टू कुमार ,संजीत कुमार, रितेश त्यागी, हिमांशु त्यागी सहित सैकड़ों महिला-पुरुष नवयुवक और बच्चों ने भाग लिया ,हर परिवार में देसी गाय पालने का संकल्प लिया, यह कार्यक्रम गोपाष्टमी सप्ताह के अंतर्गत किया गया हालांकि गोपाष्टमी 12 नवंबर की है तब तक सभी ग्राम समितियों में देसी गाय का पूजन करा लिया जाएगा,