भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष किसानों की कई समस्या उठाई

379

भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष किसानों की कई समस्या उठाई

देहरादून,भारतीय किसान संघ ने समन्वय बैठक के बाद गन्ना मूल्य घोषित न करने के विरोध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को घेरा आज 21 नवंबर संघ परिवार की उत्तराखंड की एक अति आवश्यक बैठक संघ कार्यालय 15 तिलक मार्ग देहरादून में आयोजित की गई,

भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री विजय त्यागी और संगठन मंत्री सुकर्म पाल राणा ने प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक गन्ना मूल्य घोषित न करने इकबालपुर चीनी मिल पर गत 2 वर्ष का बकाया भुगतान न होने ,धान क्रय केंद्रों पर माफियाओं का हावी होने तथा धान के नष्ट फसल का मुआवजा ने मिलने और किसान द्वारा अपने ही खेत में से मिट्टी उठाकर घर के उपयोग में लाने अथवा खेत में ही दूसरी तरफ डालने पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज होने पर गहरा रोष प्रकट किया और समन्वय बैठक के बीच में जब चाय के लिए 15 मिनट का समय मिला तो किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को घेर लिया, हालांकि इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  11 समस्याओं का बिंदुवार उत्तर दिया ,जिससे किसान संघ के लोगों का कुछ पारा कम हुआ, किंतु रोष कम नहीं हुआ ,उनका कहना था कि 4 माह पूर्व 28 जुलाई को भी देहरादून में समन्वय बैठक हुई थी जिसमें भारतीय किसान संघ ने किसानों की कई समस्या उठाई थी, उनका समाधान आज तक नहीं निकला ,आज की बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र संचालक माननीय सूर्य प्रकाश जी टोंक प्रांत संघचालक डॉ राकेश जी क्षेत्र प्रचारक श्रीमान महेंद्र सिंह जी क्षेत्र संपर्क प्रमुख श्रीमान आनंद जी क्षेत्र प्रज्ञा भारती प्रमुख भगवती जी, क्षेत्र प्रचार प्रमुख श्रीमान पदम जी, क्षेत्र प्रचारक प्रमुख श्रीमान जगदीश जी ,प्रांत प्रचारक श्रीमान युद्धवीर जी, प्रांत कार्यवाह दिनेश जी सेमवाल ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक जी ,क्षेत्रों के सभी प्रदेश संगठन मंत्री सभी विभाग प्रचारक उपस्थित रहे ,भारतीय किसान संघ के अलावा विद्यार्थी परिषद स्वदेशी जागरण मंच, संस्कार भारती, विद्या भारती, सेवा भारती सहित तमाम संगठनों के सैकड़ों से ज्यादा कार्य करता उपस्थित थे,