देहरादून। पुलिस महानिरीक्षक अशोक कुमार के मुताबिक उत्तराखंड शासन से समन्वय यह पहल प्रारंभ की गई है। प्रदेश के 6 सीमावर्ती जनपदों में बढ़ते पलायन की समस्या थी। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे जनपद चीन और नेपाल की सीमा से सटे होने के कारण आंतरिक सुरक्षा की दृष्टि से यह बहुत महत्वपूर्ण जनपद हैं। बता दें पूर्व में इन जनपदों में प्रशासनिक व्यवस्था आधार पर ही ट्रांसफर किया जाता था।
उस स्थानांतरण व्यवस्था में अच्छे पुलिसकर्मी वहां जाने के इच्छुक नहीं होते थे, जो कि कानून सुरक्षा व्यवस्था से सही नहीं था। ऐसे में दोनों ही समस्याओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि सीमावर्ती जनपदों में रिवर्स पलायन बढ़ावा व आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के दृष्टिगत पुलिसकर्मियों को गृह जनपद में पोस्टिंग दिए जाने निर्णय काफी सकारात्मक रहा।







