गरीब लड़कियों की शादी का सामान उपलब्ध करवाया

188

मसूरी। इनर व्हील क्लब मसूरी ने क्लब के सबसे अधिक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के तहत एक होटल के प्रांगण में आयोजित एक सादे समारोह में चार गरीब लड़कियों को सादी का राशन, कपड़ें बर्तन आदि सामान भेंट किया साथ ही शगुन भी दिया। इनरव्हील क्लब मसूरी के तत्वाधान में आयोजित एक सादे समारोह में चार गरीब लड़कियों की शादी का सामान भेंट किया गया वहीं उन्हें शगुन भी दिया। इस मौके पर क्लब की पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरजा पांधी ने कहा कि गरीब लड़कियों की शादी में मदद करने से जो पुण्य मिलता है उससे आत्म संतोष की अनुभूति होती है। इस मौके पर क्लब की पूर्व मंडलाध्यक्ष सहित पूर्व अध्यक्ष प्रभा अग्रवाल, शशि मित्तल, रीना माथुर, मनीषी संघल, सुरेश पंवार सहित लडकियों के परिजन मौजूद रहे।