https://ucc.uk.gov.in/
 https://ucc.uk.gov.in/

सभी मोर्चों के जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां की

273

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की सहमति से पार्टी के सभी मोर्चों के जिला अध्यक्षों समेत मोर्चों के विभिन्न प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जारी इन सूचियों में महिला मोर्चा, अल्पंख्यक मोर्चा,  किसान मोर्चा, अन्य पिछड़ा जाति मोर्चा के जिलाध्यक्षों और युवा मोर्चा व अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति एवं युवा मोर्चा की ओर से प्रदेश टीम का विस्तार किया गया। संबंधित नई नियुक्तियों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी गयी है।