मकान में लगी भीषण आग से अफरा-तफरी

185



उत्तरकाशी। बुधवार देर रात थाना मोरी के दूरस्थ ग्राम स्वीचाण में एक मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मोरी मोहन कठैत के नेतृत्व में मोरी पुलिस मय आपदा उपकरण, फायर सर्विस एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। मकान में भीषण आग लगी हुई थी जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया जा सका।
आजन सिंह पुत्र गोकुल सिंह निवासी स्वीचाणगांव थाना मोरी के घर पर आग लगी थी, जिसमें चार परिवार रहते थे। गनीमत रही की घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। कुछ मवेशियों की जलने की आशंका है। जिनका आकलन किया जा रहा है।आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों के प्रयास की भी सराहना की गई।