दबंगों ने कार में सवार दो लोगों को बेहरमी से पीटा, मोबाइल लूटा

169


रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप में कार में सवार दो लोगों को रास्ते में खड़े दबंगों ने गाली गलौज करते हुए धारदार हथियारों से बेहरमी से पीटा। इससे दोनों के गंभीर चोटें आई। हमलावरों पर जाते जाते मोबाइल लूट कर ले जाने का भी आरोप है। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर हमलावरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। जनपद कालोनी फुलसुंगा निवासी दुशयंत कुमार पुत्र हरिओम ने पुलिस को बताया कि 26 मार्च को रात को करीब 11 बजे दोस्त मोहित के साथ सिडकुल से घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी कार के सामने अचानक तीन अज्ञात लडके सडक पर घूमते हुए आ गये। बताया कि उसने तीनों से साईड में हटने को कहा। आरोप है कि इसी बात पर गाली गलौज करते मारने की धमकी देने लगे। विरोध किया तो तीनों ने अपने अन्य छरू- सात साथियों को बुला लिया। उसमें रोहित और राहुल नाम के लडके भी शामिल थे। उक्त लोगों ने आते ही मारपीट शुरू कर दी। बाद में लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। बताया कि उसकी दोनो टागों पर लोहे की रॉड से वार किया। जिससे उसके गंभीर चोटें आई। जाते जाते वह लोग उसकी जेब में रखा मोबाइल भी लूट कर ले गए। हमलावरों से जान माल खतरा बताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है।