विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने अपने कैंप कार्यालय सुद्धोवाला में जनता दर्शन के दौरान आई जनता की समस्याओं को सुना

155

सहसपुर-  विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने अपने कैंप कार्यालय सुद्धोवाला में जनता दर्शन के दौरान आई जनता की समस्याओं को सुना

विधानसभा सहसपुर के विभिन्न ग्रामों से इस दौरान जनता आई और उन्होंने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखी। विधायक ने इस दौरान अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया व शेष के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित किया।

विधायक ने कहा जनता की समस्याओं का निराकरण ही मेरा कर्तव्य हैं। विधानसभा के किसी भी नागरिक को यदि कोई समस्या हो तो वो मुझे बताए। समस्या के निराकरण हेतु ही कैंप कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन किया जाता हैं।