विष्णु घाट पर निकला अजगर, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी

111


हरिद्वार। हर की पैड़ी के नजदीक विष्णु घाट पर की जा रही साफ-सफाई के दौरान अचानक गंगा से एक अजगर के बाहर घाट पर निकलने से आम जनता व श्रद्धालुओं के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने अजगर को सुरक्षित वन विभाग तक पहुंचा दिया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह हर की पैड़ी के समीप विष्णु घाट पर हो रही साफ सफाई के दौरान अचानक गंगा जी से एक अजगर तैर कर बाहर निकला। अजगर को सामने देखते ही श्रद्धालुओं में अफरा तपफरी फैल गयी। मौके पर मौजूद एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह द्वारा अन्य पुलिस कर्मचारियों के सहयोग से अजगर को दबोचकर थैले में पैक किया और वन विभाग से सम्पर्क स्थापित कर पकड़े गए अजगर को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। निर्भिकता से अजगर पकड़कर अफरातफरी को शांत करने पर मौके पर मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाकर पुलिस टीम का उत्साहवर्धन किया।