देहरादून! बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बाल विकास परियोजना द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विभाग, जनपद देहरादून एवं डॉ. सुजाता संजय, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, संजय ऑर्थोपीडिक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर, जाखन, देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में गर्भवती महिलाओं हेतु प्रसव पूर्व एवं प्रसवोत्तर देखभाल विषयक परामर्श सत्र का आयोजन के अंतर्गत निम्नलिखित क्षेत्रों जैसे डोईवाला, रायपुर, विकासनगर, सहसपुर एवं शहर देहरादून में किया गया।
इस कार्यक्रम में लगभग 250 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें 250 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क एनीमिया जांच भी कराई गयी तथा हीमोग्लोबिन कम वाली महिलाओं को चिन्हित कर उन्हें उचित आयरन युक्त पोषक तत्व लेने की सलाह दी गयी। कार्यक्रम में आयी हुई महिलाओं ने अपनी शारीरिक रोगों से संबंधित बीमारियों को डॉ. सुजाता संजय से सांझा किये।
इसके साथ ही इन कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं को प्रधान मंत्री मात्र वंदना योजन में पंजीकरण करने तथा अन्य विभागीय योजनाओं की भी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गयी।















