एटीएम कार्ड बदलकर एक लाख की नगदी उड़ाई

199


हल्द्वानी। महिला का एटीएम कार्ड बदलकर एक लाख की नगदी उड़ा ली। पीडिता ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में गोरापड़ाव निवासी सुनीता देवी ने कहा है कि वह किसी काम से हल्द्वानी बाजार गई हुई थी।
इस बीच वह पैसे निकालने के लिए कालाढूंगी चैराहे के पास स्थित एटीएम मशीन में गई। जहां पैसे निकालते समय एटीएम में पहले से मौजूद दो युवकों ने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया और बैंक खाते से एक लाख रूपये की नगदी उड़ा ली। इसका पता उसे घर पहुंचने पर तब चला, जब मोबाइल में पैसे निकाले जाने संबंधी मैसेज आया। यह देख उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई। उसने पुलिस से मामले में कार्रवाई कर रकम वापसी की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।