सैन समाज कल्याण समिति का प्रतिनिधि मंडल मा0 सुनील उनियाल गामा
जी (मेयर देहरादून) से मिला तथा उनसे अपने समाज के लिए धर्मशाला के लिए जमीन की मांग की तथा समाज की आर्थिक स्थिति से भी अवगत कराया गया जिस मा0 मेयर महोदय द्वारा प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि नम्बर में होने वाली बोर्ड मिटिंग में आपके इस प्रस्ताव को शासन को भेजा जायेगा समिति के प्रधान श्री ओमवीर जी ने मेयर साहब को अवगत कराया कि उत्तराखण्ड प्रदेश को बने हुए लगभग 23 वर्ष पूरे हो गये है, लेकिन हमारे समाज के लिए किसी भी सरकार द्वारा कुछ भी नहीं किया गया न तो सत्ता में कोई भागीदारी दी गयी न ही कोई पिछड़ी जाति को कोई लाभ दिया गया है। लाभ केवल बड़ी-बड़ी जातियां ही ले रही है। तथा राजनितिक लाभ के लिए सरकारों द्वारा बड़ी जातियों को पिछड़ी जाति में शामिल कर लिया गया है।
यह कि भविष्य में हमारे समाज की भी राजनिति व सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित की जायें, क्योंकि पूरे प्रदेश में हमारे समाज की कुल जनसंख्या की 5 प्रतिशत आबादी प्रदेश में है। प्रतिनिधि मंडल में प्रधान ओमवीर सिंह सचिव राम कुमार एवंम कार्यकारणी सदस्य तथा अशोक ठाकुर, मूलचंद शीर्षवाल, कविता चैहान, सुभाष जसौरिया आदि शमिल थे।










