https://ucc.uk.gov.in/
 https://ucc.uk.gov.in/

चार साल पहले आखिरी बार दिखा था परिवार, अब घर में मिले 5 नर कंकाल

317

बेंगलुरु। कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। कर्नाटक पुलिस ने बताया कि चित्रदुर्ग जिले के एक मकान से एक ही परिवार के पांच सदस्यों के कंकाल मिले हैं।
पुलिस ने बताया कि जिस घर से कंकाल मिले हैं, वह चित्रदुर्ग एक्सटेंशन पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आता है।
पुलिस ने बताया कि उन्हें संदेह है कि ये नर कंकाल सेवानिवृत सरकारी अधिशासी अभियंता जगन्नाथ रेड्डी, उनकी पत्नी प्रेमा, बेटी त्रिवेणी, बेटे कृष्णा और नरेन्द्र के हो सकते हैं।
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बताया कि उन्होंने पुलिस को घटना की जांच का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने घटना के संबंध में एसपी, आईजी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बात की है। मैंने उन्हें इस मामले में जांच करने को कहा है। जिन लोगों के कंकाल बरामद किए गए हैं, वह कौन लोग हैं। उनके बारे में जानकारी मांगी गई है। उन्होंने कहा कि ऐसा बताया जा रहा है कि कंकाल में से एक एक कार्यकारी अभियंता थे।
वहीं, स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने दावा किया कि परिवार पूरी तरह से एकांत जीवन जीता था। उनको आखिरी बार जून-जुलाई 2019 में देखा गया था। बताया जा रहा है कि उनके घर पर ताला लगा रहता था।
पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से पता चलता है कि घर में कई बार घुसपैठ और तोड़फोड़ की गई है। पुलिस के अनुसार, चार कंकाल एक कमरे के अंदर सोई हुई स्थिति में मिले हैं, जबकि एक अन्य कंकाल दूसरे कमरे में मिला है।