सीनियर IFS सुशांत पटनायक पर मुकदमा दर्ज, युवती से छेड़छाड़ के लगे थे आरोप
उत्तराखंड ब्यूरोक्रेसी से बड़ी खबर है। बता दें कि सीनियर आईएफएस सुशांत पटनायक पर मुकदमा दर्ज हो गया है इससे अफसरशाही में हड़कंप मच गया है। बता दें कि बीते दिनों सुशांत पटनायक पर महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे।
आपको बता दें कि जहां एक तरफ देहरादून जिलाधिकारी के स्तर पर इसकी जांच शुरू की गई तो वहीं अब पुलिस ने भी इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है.मामले में पहले ही शासन ने देहरादून की जिला स्तरीय कमेटी को जांच के लिए पत्र लिख दिया था. उधर युवती ने पुलिस में भी इसकी शिकायत की गई थी. ऐसे में खबर है कि पुलिस ने प्राथमिक जांच करने के बाद मामले पर अब मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले में अब पुलिस भी मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी है।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि महिला ने कुछ इलेक्ट्रॉनिक सुबूत भी पुलिस को दिए हैं।










